जनगणना से पहले सिरोंज नगर पालिका सीमा विस्तार प्रस्ताव को परिषद की मंजूरी

सिरोंज: नगर पालिका परिषद की बैठक में बुधवार को नगर सिरोंज की जनगणना के पूर्व चारों ओर सीमा वृद्धि किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. जिसके बाद अब नपा शहर की सीमा वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगी. शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद आगामी कार्यवाही की जाव सकेगी. बीते कई सालों से शहर की जनसंख्या में बढ़ोत्तरी होने तथा शहर से लगे क्षेत्रों में बड़ी तादाद में लोगों द्वारा मकान बनाकर रहने के बाद अब नगर पालिका द्वारा शहर के चारों ओर सीमा वृद्धि किये जाने की योजना बनाई गई है.

बीते सालों में शहर की जनसंख्या में बढ़ोत्तरी हुई है. वही कई सालों से शहर की सीमाओं की वृद्धि न होने से शहर से लगे क्षेत्रों में भी काफी लोग मकान बनाकर रह रहे हैं. लेकिन नगरीय सीमा में ना होने के कारण नगरपालिका इन क्षेत्रों में लोगों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है. जिससे शहर की सीमाओं की वृद्धि किये जाने की जरूरत महसूस हो रही थी. जिसके बाद बुधवार को हुई नगर पालिका परिषद की बैठक में नगर सिरोंज की जनगणना के पूर्व चारों ओर सीमा वृद्धि किये जाने के प्रस्ताव को परिषद द्वारा मंजूरी दी गई. जिसके बाद अब नगर पालिका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगी.

हालांकि शासन से दिशा निर्देश एवं मंजूरी मिलने के बाद ही आगामी कार्यवाही हो सकेगी. इस संबंध में सीएमओ रामप्रकाश साहू ने बताया कि बीते सालों में शहर की जनसंख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. शहर से लगे क्षेत्रों में भी काफी संख्या में लोग निवास कर रहे है. लेकिन नगरीय सीमा में ना होने के कारण नगर पालिका इन क्षेत्रों में लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करा पा रही है. जिसको लेकर कई बार मांग की जा रही है. बीते दिनों नगर पालिका परिषद की बैठक में शहर की सीमा वृद्धि किये जाने के प्रस्ताव को नपा परिषद द्वारा मंजूरी दी गई है.

जिसके बाद अब सीमा वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जावेगा. वही शासन के दिशा निर्देश पर आगामी कार्यवाही की जावेगी. उन्होंने बताया कि इससे इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी नपा से सुविधाएं मिल सकेगी. उन्होंने बताया नगरपालिका भोपाल रोड पर मल्सीपुर तक, आरोन रोड पर बायपास चौराहा, इमलानी रोड पर बायपास चौराहा एवं लटेरी रोड पर मोईया झोरा तक नगर की सीमा वृद्धि किए जाने की योजना बना रही है.

Next Post

कुरवाई में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, पति फरार

Sat Jan 10 , 2026
कुरवाई: कस्बा कुरवाई की सर्वधर्म कॉलोनी में एक माह पहले ही आकर रहने वाली एक महिला गुलबानो बी उम्र 22 साल पत्नी मुसाफ खा शुक्रवार को सुबह मृत अवस्था में पाई गई है. वहीं उसका पति मुसाफ खा मौके से गायब है.मामले में पुलिस थाना कुरवाई को महिला के मायके […]

You May Like