डिफेंस फैक्ट्री से रिटायर्ड वृद्ध को चाकू अड़ाकर सोने की चेन लूटी

जबलपुर : गढ़ा थाना अंतर्गत खेरमाई मंदिर के पास टहल रहे डिफेंस फैक्ट्री से रिटायर्ड वृद्ध को स्कूटी सवार लुटेरों ने चाकू अड़ाकर सोने की चेन लूट ली और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक राम गोपाल कुशवाहा 66 वर्ष निवासी पाण्डे व्यास चौक कृपाल चौक के पास थाना गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डिफेंस फैक्ट्री से रिटायर्ड है।

सुबह हमेशा की तरह घर से पैदल टहलने निकला था। टहलते-टहलते करीब 4:55 बजे जब खेरमाई मंदिर के पास पहुँचा, वहीं पर तीन लडक़े काले रंग की एक स्कूटी में आए। वे तीनों लडक़े अपने मुंह बांधे हुए थे। उन्होंने पास आकर अपनी स्कूटी अड़ा कर रास्ता रोक दिया स्कूटी से दो लडक़े नीचे उतरे, जिसमें से एक लडक़े ने हाथ में चाकू निकाला और जान से मार देने का भय दिखाकर उसके गले से उसकी सोने की चेन को जबरन छीन लिया। इसके बाद तीनों स्कूटी से तेजी से भाग गए।

Next Post

शराब पीने से मना किया तो दोस्त के गले पर कटर से किया वार

Wed Nov 11 , 2026
इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनोदिया में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपने दोस्त के गले पर लोहे के कटर से हमला कर दिया. हमले में युवक के गले से खून निकलने लगा। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला.मंगलवार 10 नवंबर को कंपनी […]

You May Like