जबलपुर: ग्वरीघाट थाना अंतर्गत अवधपुरी कॉलोनी में सहेली श्रृद्धा दास 23 वर्ष को सरप्राईज देने का कहते हुये घर के बाहर बुलाकर तेजाब फेंकने वाली आरोपिया इश्तिा जेल भेजी जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक जेल में उससे जब अधिकारियों ने दिल दहला देने वाली वारदात के संबंध में पूछा कि अािखर ऐसी क्या वजह थी जो तुमने सहेली पर तेजाब फेंक दिया तो उसने चौंकाने वाला जवाब दिया।
आरोपिया इश्तिा ने कहा कि मुझे पता नहीं था कि उसे जेल हो जाएगी मेरी जिंदगी बर्बाद हो जायेगी ,उसने यह भी खुलासा कि उसका मन हुआ था कि पूरा 300 एमएल तेजाब सहेली पर फेंक दें लेकिन बाद में प्लान बदल गया था और 100 एमएल तेजाब वे सहेली पर फेंकने पहुंची थी। बताया जाता है कि जेल में आरोपिया इश्तिा साहू को महिला सेल में रखा गया हैं उसकी नींद उड़ गई है वे अधिकतर समय चुप रहने के सथ गुमसुम रह रही है। विदित हो कि श्रृद्धा दास 23 वर्ष निवासी अवधपुरी कालोनी ग्वारीघाट बीबीए की पढ़ाई कर रही हैं, उसके बचपन की सहेली इशिता साहू ने एसिड अटैक किया था।
दो बार मिलने पहुंचे माता-पिता
आरोपिया के माता पिता उससे दो बार मिलने पहुंचे हैं बताया जाता है कि उसने माता पिता से भी ज्यादा बातचीत नहीं की हैं। रोते हुए उसने यह जरूर कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है।
बंदी महिला से बहस भी की
सूत्रों के मुताबिक इश्तिा ने जेल में बंदी महिला से भी बहस की है। इसके अलावा उसने अन्य महिला बंदियों से भी झगड़े की कोशिश की है। इश्तिा की निगरानी जेल प्रशासन ने बढ़ा दी है उसकी हर हरकतों पर नजर रखी जा रही है। जेल में पदस्थ डॉक्टर उसे उसकी काउंसलिंग भ्ीा कराई जा रही है।
