स्व. पोपट के निवास पहुँचे लोक निर्माण मंत्री

जबलपुर:लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को स्व. नितिन पोपट के पत्रकार कॉलोनी, रानीताल स्थित निवास पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ प्रेस छायाकार श्री पोपट का बुधवार 2 जुलाई को निधन हो गया था। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने स्व. पोपट के परिवारजनों से भेंट की तथा उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

आज विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जबलपुर प्रवास के दौरान सोमवार 7 जुलाई को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक नागपाल गार्डन मदनमहल स्थित विधायक कार्यालय में आमजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा शाम 6.30 बजे मढ़ाताल सिविक सेंटर स्थित बगलामुखी सिद्धपीठ मंदिर में श्रीमद भागवत कथा में शामिल होंगे।

Next Post

वियतनाम आवासीय इमारत में आग लगने से आठ की मौत

Mon Jul 7 , 2025
हनोई, 07 जुलाई (वार्ता) वियतनाम के दक्षिणी हो ची मिन्ह शहर में एक आवासीय इमारत में रविवार देर रात आग लगने से दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गयी। वियतनाम समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आग स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजे फु थो […]

You May Like