
दतिया। घुघसी ग्राम पंचायत की महुअर नदी में एक मगरमच्छ का शव मिला है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह मगरमच्छ पिछले तीन महीनों से नदी में देखा जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफिया ने अवैध उत्खनन के दौरान जेसीबी मशीन से मगरमच्छ को मारकर रेत में दबा दिया। उन्होंने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी है।
