गंजबासौदा: उदयपुर मार्ग पर रेलवे लाईन पर बना मर्दाखेड़ी ब्रिज पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससेकिसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई है. ब्रिज की सीसी उखड़ चुकी है, कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और सरिए बाहर निकलकर साफ दिखाई दे रहे हैं. स्थानीय लोग रोज़ाना जोखिम लेकर इस पुल से गुजरने को मजबूर हैं.
कुछ दिन पहले इसी ब्रिज पर एक दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि वह गड्डों को बचाते हुए संतुलन खो बैठा और पुल से नीचे गिर गया. इसके बावजूद विभाग द्वारा अब तक किसी तरह की मरम्मत, चेतावनी या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है.
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ब्रिज के निर्माण समय से ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे. अगर निर्माण मजबूत होता, तो कुछ ही वर्षों में यह हालत नहीं होती. स्थानीय लोगों की मांग है कि तत्काल मरम्मत या पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि किसी और बड़े हादसे को टाला जा सके. मर्दाखेड़ी ब्रिज की बिगड़ी हालत न सिर्फ सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाती है, निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल उठती है
