हाईवे किनारे हाट बाजार, सर्विस रोड पर सजी दुकानें, हादसे का डर

पडाना: समीप ग्राम मऊ में प्रति मंगलवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार अब हाईवे किनारे सर्विस लेन पर सज गया है. बेसुध प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है. नेशनल हाईवे मऊ में मऊ से पड़ाना तलेन शुजालपुर कुरावर इत्यादि जगह जाने वाले यात्री बस, निजी स्कूलों सहित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ की स्कूल बस, के अलावा छोटे-मोटे लोडेड वहान, मैजिक, दो पहिया वाहन, ट्रैक्टर ट्राली, इत्यादि वहान सर्विस रोड से होते हुए निकलते हैं. इसी सर्विस लेन पर फेरी सब्जी होटल सड़क के दोनों छोर पर मनमानी वह मनमर्जी के चलते दर्जनों दुकान लगाकर बैठते हैं जहां पर सैकड़ो की संख्या में खरीदार पहुंचते हैं जिससे यातायात मैं बाधा उत्पन्न
होने के साथ-साथ वाहन
चालकों को अनहोनी का डर सता रहा है समय रहते प्रशासन जागरूक नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ा हादसाहो सकता है. क्योंकि सारंगपुर की से आ रहे हैं वहान ढलान होने के कारण कहीं अनियंत्रित ना हो जाए नहीं तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है.

Next Post

2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें

Tue Nov 18 , 2025
लंदन, 18 नवंबर (वार्ता) रविवार को हुए यूरोपीय क्वालीफाइंग मैचों के बाद 48-सदस्यीय 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीमों की सूची इस प्रकार है: मेजबान देश संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको अफ्रीका अल्जीरिया, केप वर्डे, मिस्र, घाना, कोट डी आइवर, मोरक्को, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया एशिया […]

You May Like