पत्नी को पीटा, मौत

इंदौर: शुक्रवार रात जस्सा कराड़िया क्षेत्र में में पति ने पत्नी की की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है.लसूड़िया पुलिस के अनुसार घटना एमआर-10 के पास जस्सा कराड़िया ईंट-भट्ठे की है. यहां सोनम भील (24) पति सचिन के साथ रहती है. दंपती टीकमगढ़ जिले के रहने वाले हैं. दोनों कुछ साल पहले ही काम के लिए इंदौर आए थे.

आठ दिन पहले सोनम ने एक बेटी को जन्म दिया था. रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पति सचिन ने उसके पेट पर लात मारी और पीटा भी. इसके बाद वह बेसुध हो गई. उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दंपती का एक दो साल का बच्चा भी है. उनके परिवार के लोग भी ईंट-भट्ठे पर ही रहते हैं.

Next Post

समय सीमा निकलने के बावजूद पूरे नहीं हो पाए फ्लाई ओवर

Sat Dec 27 , 2025
इंदौर: दिनोंदिन चरमराती यातायात व्यवस्था और किसी भी वक्त लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शहर में कई फ्लाई ओवर का निर्माण किया गया और वर्तमान में कई फ्लाई ओवर का निर्माण जारी भी है. लेकिन, इनमें कुछ ऐसे निर्माण हैं, जो समय सीमा निकलने के बावजूद पूरे […]

You May Like