अमृत मित्र महोत्सव में भाग लेने महिलाएं दिल्ली रवाना

आष्टा। शासन की अमृत मित्र महोत्सव योजना के तहत नपा की स्वसहायता समूह की महिलाओं को नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा ने स्वागत कर रवाना किया. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि अमृत मित्र महोत्सव योजना के तहत जानकारियों को गंभीरतापूर्वक समझें और उसके अनुरूप ही स्वसहायता समूह की सदस्याओं को लाभान्वित करें. इस पहल का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को अमृत मित्र के रूप में जल प्रबंधन के कार्यों से जोडऩा है. इस मौके पर महेन्द्र पोसवाल, पार्वती शर्मा, पूरण मेवाड़ा, मनीष किल्लौदिया आदि मौजूद थे.

Next Post

​डबल मर्डर के आरोपी पर दोहरी मार: जिस जमीन के लिए भाई के बच्चों को मारा, उसे ही जमींदोज किया

Thu Mar 12 , 2026
सीहोर। जिस अवैध जमीन के लिए आरोपी ने अपने ही सगे छोटे भाई के मासूम बच्चों का खून बहाया, उनकी नृशंस हत्या करते हुए खून के रिश्तों को कलंकित किया. वही जमीन पर उसका अवैध कब्जा बरकरार नहीं रह सका. वन विभाग की टीम ने बुधवार को प्रभावी कार्रवाई करते […]

You May Like

मनोरंजन