सोलर पॉवर प्लांट की केबल ले गए चोर

बुधनी। क्षेत्र स्थित ट्राइडेंट ग्रुप में चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है. चोरों ने सोलर पावर प्लांट की केबल काटकर ले जाते हुए बायर केबल सहित अन्य सामान पर हाथ साफ किया, जिससे प्लांट की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात ग्राम महुंकला के पीछे हिस्से में स्थित सोलर पावर प्लांट के पास रखे सामान को निशाना बनाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही ट्राइडेंट ग्रुप प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में ट्राइडेंट ग्रुप के अधिकारी नितिन मल्होत्रा ने बताया कि चोरों ने सोलर पावर प्लांट में लगी केबल को चोरी किया, जिससे सोलर पावर प्लांट बाधित हो गया और बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है. बुधनी के हाई-प्रोफाइल औद्योगिक क्षेत्र मेंचोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे पहले वर्धमान फैब्रिक्स में भी दो बड़ी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस का कहना है मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपियों की तलाश करने सर्च अभियान चलाया जा रहा है. शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

 

Next Post

गौवंश को कत्लखाने ले जा रहे 2 आरोपी पकड़ाए, 4 गौवंश जप्त

Sun Dec 21 , 2025
मुलताई।थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोली झिल्पा के पास से पुलिस द्वारा गौवंश की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 गौवंश जप्त कर गौशाला भिजवाया गया है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 18 दिसम्बर 2025 को शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बिरोली […]

You May Like