नहर से नहीं मिल रहा पानी, सिंचाई के लिए किसान हेरान-परेशान

सेमरी :हरचंद उप नहर चैन क्रमांक 1350 टी.एल.एम.बी.सी. के गेट पर लक्कड़ फसने से पानी का निकास उप नहर में विगत 4-5 दिनों से नहीं हो रहा है। फसल में सिंचाई करने के लिये किसान हेरान-परेशान हो रहे हैं। जिससे हज़ारों एकड़ गेहूँ की फसल सूखने की कगार पर है। इधर सिंचाई विभाग के एस.डी.ओ., एस.एस. रैकवार व उपयंत्री ए.वी. कुलकर्णी विगत तीना दिनो से लगातार ट्रेक्टर एवं जे.सी.बी. मशीन से उपनहर में फसे लक्कड़ को निकालने का प्रयास कर रहे है, किंतु अभी तक नहर में फंसे लक्कड़ को निकालने में सफलता प्राप्त नहीं हुई है।

किसानों का कहना है कि जब तक मुख्य नहर के बीच में कटिंग नहीं होगी तब तक नहर में फसे लक्कड़ का निकलना सम्भव ही नहीं है। उक्त नहर को काटने का अधिकार उपरोक्त दोनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में नहीं है। यह कार्य अधीक्षण यंत्री की अनुमति मिलने के बाद ही सम्भव है। किसानों ने चैतावनी दी है कि दो दिनों में शीघ्र अतिशीघ्र उक्त समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा।

किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि तत्काल उक्त नहर को चालू कराया जाये। पीड़ित किसानों में अभय चौधरी, सियाराम चौधरी, उमाकांत वर्मा, उपेन्द्र चौधरी, राजू पटेल, संतोष चिमानिया, विजय चौधरी, ब्रजमोहन चौधरी, अजय चौधरी, मनीराम यादव, फूल्लु यादव, अवधेश रावत, उत्तम मेहतो इत्यादि ने क्षेत्रीय विधायक व सांसद से भी उक्त प्रकरण में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Next Post

जल जीवन मिशन के बावजूद गांव में जल संकट, महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं

Wed Dec 17 , 2025
विदिशा: हर घर तक नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से स्वीकृत जल जीवन मिशन का करीब 246 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट जिले में लागू है, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट सामने आने लगा है. सर्दी के मौसम में ही कई गांवों में पानी की कमी हो […]

You May Like