आठ दिन में 2 बार सामूहिक दुष्कर्म, नकदी-गहने भी लूटे

सतना . मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में आठ दिन के भीतर महिला के साथ दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इतना ही नहीं बल्कि पहली बार दुष्कर्म की घटना की शिकायत पर पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वे दूसरी बार भी दुस्साहसिक तरीके से अपराध करने में नहीं हिचके. जब मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस द्वारा दो आरोपियों को पकड़ते हुए शेष फरार आरोपियों की तलाश करने का दावा किया जाने लगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने बुआ के लडक़े के साथ 15 जून को पपरा मंदिर दर्शन करने के लिए जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में आचानक आ धमके आधा दर्जन लोगों ने महिला को जबरदस्ती उठा लिया और उसे अगवा कर अपने साथ ले गए. जहां पर आरोपियों ने न सिर्फ महिला के साथ बारी बारी सो दुष्कर्म किया. बल्कि महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके पास मौजूद गहने और नकदी भी लूट ली गई. इतना ही नहीं बल्कि घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई. जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले. पीडि़त महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और घटना की श्यिाकायत थाने में की. लेकिन महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. जिसकी नतीजा यह हुआ कि 23 जून को जब महिला अपनी बुआ के घर की ओर जा रही थी तो दोबारा उन्ही आरोपियों ने फिर से उसे दबोच लिया. आरोपियों ने फिर से महिला को पकडक़र बारी बारी से अपनी हवस का शिकार बनाया. जिसके बाद महिला को सरेराह फेंक कर आरोपी वहां से भाग निकले. आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और फिर से घटना की शिकायत की. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा 3 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, लूट और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया.

Next Post

चिकित्सा अधिकारी के साथ झूमा-झटकी

Wed Jun 25 , 2025
सतना . ड्यूटी पर तैनात होकर मरीज को देख रहे चिकित्सा अधिकारी के साथ गाली-गलौच और झूमा-झटकी की घटना ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना की शिकायत थाने पहुंच चुकी है. लिहाजा देखने वाली बात होगी कि पुलिस द्वारा इस तरह के मामले […]

You May Like