रायसेन: जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नूरगंज थाना अंतर्गत ग्राम देवटिया निवासी पांच युवकों की तेजरफ्तार कार रविवार -सोमवार की दरमियानी रात 12 से 1 बजे के बीच पेड़ से टकराई , कार में सवार 4 युवकों की मौके पर मौत , एक की हालत बेहद नाजुक भोपाल रेफर।ओबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि नूरगंज थानांतर्गत ग्राम देवटिया निवासी पांच युवक अपनी कार में सवार होकर बीती रात करीब 12 से 1:00 बजे के बीच ओबेदुल्लागंज से अपने गांव देवटिया वापस जा रहे थे। उनकी तेजरफ्तार कार ग्राम देवटिया के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार गौरव नागर पिता मनोज कुमार नागर 20 वर्ष , शुभम नागर पिता स्वर्गीय राधेश्याम नागर 21 वर्ष , कृष उर्फ कशिश नागर पिता रवि नागर उम्र 21 वर्ष ,की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि आशीष नागर पिता अशोक नागर 21 वर्ष की इलाज के दौरान ओबेदुल्लागंज अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल प्रशांत हर्ष नागर पिता प्रकाश नागर 21 वर्ष को नाजुक स्थिति में भोपाल के एम्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह डैमेज होकर पिचक गई थी किसे कटर से काटकर पांचों युवकों को बाहर निकाला गया।नूरगंज पुलिस ने मामला दर्जकर चारों युवकों के शवों का आज सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। जबकि एम्स भोपाल में भर्ती प्रशांत नागर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
