मुंबई, 04 अप्रैल (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज में 10 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी करेगा।
आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि इन नए नोटों का डिजाइन पहले से जारी किए गए महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के 10 रुपये और 500 रुपये के नोटों के समान ही होंगे। 10 रुपये और 500 रुपये के नए नोटों पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।
केंद्रीय बैंक ने बताया कि नए नोटों के डिजाइन पहले के नोटों जैसे ही रहेंगे। पहले जारी किए गए सभी 10 रुपये के नोट पूरी तरह से वैध मुद्रा बने रहेंगे। महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के 500 रुपये के सभी पुराने नोट भी वैध मुद्रा के रूप में मान्य रहेंगे।
Next Post
विदेशी मुद्रा भंडार 6.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 665.4 अरब डॉलर पर
Fri Apr 4 , 2025
मुंबई 04 अप्रैल (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से 28 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 665.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 […]

You May Like
-
1 month ago
शहर की जीवन रेखा सड़क निर्माण में विधायक बने बाधक
-
9 months ago
अधिवक्ता से मारपीट, पत्नी को भी पीटा
