इंदौर: एडवाइजरी कंपनी के नाम पर निवेशकों से धोखाधड़ी कर फरार चल रहे 5 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी संजय बालानी 40, निवासी स्कीम नंबर 103 केशरबाग, पिछले 4 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था।पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा, एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह और एसीपी आदित्य पटले के निर्देशन में थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल व टीम ने यह कार्रवाई की।
फरियादी आनंद मोहालकर ने 6 मार्च 2021 को शिकायत दर्ज कराई थी कि यूनिक ट्रेडर्स, टू ट्रेडर्स, सुख ट्रेडर्स और नेशनल ट्रेडर्स जैसी एडवाइजरी कंपनियों ने शेयर बाजार में निवेश पर दोगुना लाभ का लालच देकर उनसे रकम वसूली। लेकिन बाद में पैसे वापस नहीं किए। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संजय बालानी समेत अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी बीच विजय नगर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहीद पार्क क्षेत्र में छिपा हुआ है। टीम ने घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है
