
इंदौर. चंदन नगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश विजय उर्फ बल्लू उर्फ बलिया को पुलिस कमिश्नर के आदेश पर 3 महीने के लिए जिलाबदर कर दिया. आदेश के बाद पुलिस ने उसके इलाके में लाउडस्पीकर से मुनादी कर लोगों को चेतावनी दी.
थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लगातार आपराधिक शिकायतें मिल रही थीं. इसके चलते उस पर रासुका की कार्रवाई करते हुए उसे इंदौर सहित आसपास के जिलों—धार, उज्जैन, देवास और खरगोन की सीमाओं से भी बाहर रहने के आदेश दिए हैं. आदेश के तुरंत बाद पुलिस टीम ताप्ती परिसर स्थित आरोपी के घर और आसपास के क्षेत्र में पहुंची. यहां लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कर परिजनों और स्थानीय लोगों को जानकारी दी गई. प्रतिबंध अवधि के दौरान आरोपी यदि जिले या सीमावर्ती क्षेत्रों में पाया गया तो सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.
