एमपी हाईकोर्ट बार चुनाव का बिगुल बजा, 17 अगस्त को मतदान

जबलपुर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के सत्र 2026-28 के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ ने चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 10 चुनाव अधिकारियों और 4 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

चुनाव अधिकारियों में हिमांशु तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, सुधाकर मणि पटेल, राजकमल चतुर्वेदी, वंदना श्रोती, राकेश तिवारी, सुशील अग्रवाल, एटी फरीदी, मनीष जैन एवं नितिन गुप्ता शामिल हैं। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त, जेडएम शाह, जेपी अग्रवाल और अमृत कौर रूपराह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई व एक अगस्त को सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक नामांकन पत्र वितरित किए जाएंगे। तीन व चार अगस्त को नामांकन जमा होंगे, पांच अगस्त को उनकी जांच कर वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी व छह अगस्त को नाम वापसी के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित होगी। मतदान 17 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगाए जबकि 18 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन संबंधी सभी प्रक्रियाएं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सिल्वर जुबली हाल में संपन्न होंगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही हाईकोर्ट बार में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Next Post

त्यौहारों से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा: 25 क्विंटल संदिग्ध देसी घी जब्त, कीमत 14 लाख

Wed Jul 29 , 2026
भोपाल। राजधानी में गुरुवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर के अलग अलग क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई की. यह कार्रवाई रक्षाबंधन सहित अन्य त्यौहारों पर मिलावटी और अमानक दूध से बने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई. जिसमें दो स्थानों […]

You May Like