मोटरसाइकिल निकालने के विवाद में युवक की पिटाई, जान से मारने की धमकी

इंदौर. राऊ थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल निकालने की बात पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपी ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और लात-थप्पड़ों से पीटकर घायल कर दिया, बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया.

थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि फरियादी प्रीतपाल अहिरवार, निवासी गंगा जी गोया झोपड़पट्टी (ट्रेजर फैंटेसी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात वह मोटरसाइकिल लेकर घर से निकल रहे थे. इसी दौरान पड़ोसी आरोपी रायसिंह ने रास्ता रोककर वाहन यहां से न निकालने को लेकर विवाद शुरू कर दिया. विरोध करने पर आरोपी गालियां देने लगा और देखते ही देखते उसने प्रीतपाल पर हमला कर दिया. आरोपी ने लात थप्पड़ों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे प्रीतपाल के होंठ और कमर में चोटें आईं. शोर सुनकर प्रीतपाल के पिता वीरसिंह और भाई कृष्णपाल मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर उन्हें छुड़ाया. इस दौरान आरोपी ने उन्हें भी धमकाया और कहा कि दोबारा यहां से मोटरसाइकिल निकाली तो जान से खत्म कर देगा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

सीबीआई ने 'साइबर गुलामी' कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

Tue Jun 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दक्षिण-पूर्व एशिया में आकर्षक नौकरियों का झांसा देकर भारतीय नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी के अड्डों में धकेलने वाले मानव तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान निपेंद्र चौधरी […]

You May Like