जबलपुर: महानद्दा गुप्तेश्वर में अधिवक्ता और उनकी पत्नी के साथ की गई मारपीट के विरोध में अधिवक्ताओं ने गोरखपुर थाने का घेराव कर दिया जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस ने बताया कि कमल सिंह बघेल पिता बसत सिंह 49 वर्ष निवासी महानद्दा गुप्तेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अधिवक्ता हैं, दोपहर करीब 12ः30 बजे पता चला कि नगर निगम के कर्मचारी श्वान पकड़ने उसके घर के पीछे आये है.
तो वह वहां अपनी पत्नी शिवानी सिंह बघेल के साथ जाकर देखा नगर निगम वाले श्वान पकड़े हुये थे उन्हें पंचनामा बनाने के लिया कहा तो वह पंचनामा बनाने लगे जब में पंचनामा में हस्ताक्षर करने लगा तभी हर्ष शर्मा अपने साडू भाई एवं पत्नी तथा साली के साथ आया और मारपीट कर धक्का देकर गिरा दिया जिससे उसे चोट आई है। पत्नी शिवानी द्वारा बीच बचाव किया गया तो उसके साथ भी हर्ष शर्मा एवं उसके साडू भाई द्वारा धक्का मुक्की कर मारपीट की गई।
