सडक़ दुर्घटना में पुत्र की कटी गर्दन देखकर बेहोश हुआ पिता

उज्जैन। महिदपुर के ठीकरिया फंटा पर बीती शाम हृदयविदारक सडक़ दुर्घटना हुई। बाइक सवार की मौत के बाद पिता अस्पताल पहुंचे तो पुत्र की कटी गर्दन देखकर बेहोश हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

महिदपुर के झारडा मार्ग ठिकरिया फंटा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास बीती शाम बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। बाइक सवार की गर्दन धड़ से अलग होकर सडक़ किनारे जा गिरी थी। हादसा देख लोगों के होश उड़ गए। महिलाओं ने अपनी आंखें बंद कर ली। कुछ देर युवक का शरीर फडफ़ड़ाता रहा जिसके बाद उसकी सांसे थम गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बीच सडक़ पर पड़े धड़ और सिर को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। उसके पास मिले मोबाइल और दस्तावेजों से पहचान दरबारसिंह पिता मोहनसिंह निवासी ग्राम शूटाबर के रूप में हुई। परिजन अस्पताल पहुंचे ती पिता बेटे का शव देखकर बेहोश हो गए। परिजनों ने बताया कि दरबारसिंह मजदूरी करता था और घर से बाजार जाने के लिए निकला था। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर लिए हैं। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Next Post

शनिश्चरी अमावस्या पर स्नान की तैयारी, लाखों श्रद्धालु उमड़ेंगे

Tue Mar 18 , 2025
कलेक्टर सिंह ने राम घाट, त्रिवेणी घाट और शनि मंदिर का निरीक्षण किया   उज्जैन। आने वाले शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या है, इस दिन लाखों श्रद्धालु मोक्षदायनी मां शिप्रा में स्नान के लिए उमड़ेंगे। मिनी सिंहस्थ सा नजारा उज्जैन में देखने को मिलेगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह […]

You May Like