
कलेक्टर सिंह ने राम घाट, त्रिवेणी घाट और शनि मंदिर का निरीक्षण किया
उज्जैन। आने वाले शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या है, इस दिन लाखों श्रद्धालु मोक्षदायनी मां शिप्रा में स्नान के लिए उमड़ेंगे। मिनी सिंहस्थ सा नजारा उज्जैन में देखने को मिलेगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह शनिश्चरी अमावस्या की तैयारियों का जायजा लेने त्रिवेणी घाट, शनि मंदिर और राम घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने घाट पर पानी की समुचित व्यवस्था, पेंट, प्रकाश, साज सज्जा, साफ सफाई, फब्बारे श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम, जूता स्टैंड, सुव्यस्थित यातयात के लिए आवागमन के रास्ते निर्बाध रूप से चालू रखने, सडक़ के किनारे आवश्यक संकेतक, आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कौशिक ने मार्ग पर उचित स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था, ट्रैफिक, भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक बैरीकेडिंग, सुरक्षा के समुचित प्रबंध, मार्ग में बिजली के तारों को व्यवस्थित करने, आवश्यक संकेतक लगाने, फायर सेफ्टी आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी नीतेश भार्गव, नगर निगम उपायुक्त पवन कुमार, संबंधित एसडीएम और जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
