बच्चे को गोद में लेकर सडक़ पर बैठी महिला को पुलिस ने घसीटा

विदिशा:करैयाखेड़ा रोड निवासी एक महिला अपनी 6 साल की बच्ची और एक बच्चे को गोद में लेकर सोमवार की शाम सिविल लाइन थाने में शिकायत करने के लिये पहुंची थी. बताया गया कि काफी देर तक महिला ने एफआईआर दर्ज करने का निवेदन किया लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाई और उस महिला को थाने से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस बात से आहत हुयी महिला अपनी बच्ची को गोद में लेकर सिविल लाइन थाने के सामने मेन रोड पर डेरा डाल कर बैठ गयी.

महिला के बीच रोड पर ऐसे बैठे होने के चलते यहां का ट्रैफिक बिगड़ गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गये.कुछ देर के लिये यहां का ट्रैफिक भी जाम हो गया. जब महिला नहीं हटी तो महिला पुलिस कर्मी ने उसे वेरहमी से घसीटकर सडक़ किनारे कर दिया. जिस समय यह घटना हुयी उस समय महिला की गोद में एक मासूम बच्चा भी था. हालांकि बाद में महिला की शिकायत को सुना गया.

Next Post

मिला वेतन, सफाईकर्मियों ने किया स्वागत

Tue Oct 7 , 2025
सीहोर: नपाध्यक्ष राठौर ने महार्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए एवं त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिता के साथ मांग पत्र देने के दो घण्टे में सफाई कर्मचारियों के खातों में वेतन डाल दिया.अभा सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के तत्वधान में यूनियन अध्यक्ष छुट्टन चांवरिया के नेतृत्व में […]

You May Like