मिला वेतन, सफाईकर्मियों ने किया स्वागत

सीहोर: नपाध्यक्ष राठौर ने महार्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए एवं त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिता के साथ मांग पत्र देने के दो घण्टे में सफाई कर्मचारियों के खातों में वेतन डाल दिया.अभा सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के तत्वधान में यूनियन अध्यक्ष छुट्टन चांवरिया के नेतृत्व में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर को मांग पत्र सौंपा था.

जिसमें मांग की गई थी कि 7 अक्टूबर को महार्षि वाल्मिीकी जयंती एवं दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए नपा के समस्त सफाई कर्मचारियों को माह अक्टूबर का वेतन भुगतान किया जाए. ताकि सफाई कर्मचारी महार्षि वल्मीकि की जयंती व दीपावली मना सके. कर्मचारियों ने नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर छुट्टन चांवरिया, अन्ना नरवारे, राकेश टांक, किशोर नागर, मनोज दिसावरी, अजय खरे, संतोष गोहर, संजय बोयत, राकेश बीलवार, विनोद चांवरिया, अनिल चावरिया, विजय चावरिया आदि कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

सलकनपुर में तालाब से युवक का शव बरामद

Tue Oct 7 , 2025
सलकनपुर: देवी धाम सलकनपुर के पास सुबह तालाब में एक युवक का शव तैरते पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय स्वीपरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का शव कुछ दिन पुराना […]

You May Like