
भोपाल। आगामी नववर्ष और त्योहारों के मद्देनज़र असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के तहत हबीबगंज पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी हरि सिंह अहिरवार पिता चिरंजी लाल अहिरवार (45 वर्ष), निवासी जग्गी नंबर 6, दमखेड़ा कोलार रोड, भोपाल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोन-01 आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे और सहायक पुलिस आयुक्त उमेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजीव चौकसे द्वारा गठित टीम ने की। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 449/2019, धारा 401 आईपीसी के तहत स्थायी वारंट जारी था। गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक राघवेंद्र भास्कर, आरक्षक रामनरेश किरार और कंचन यादव की सराहनीय भूमिका रही।
