शहीद दिवस पर इंदौर में निकलेगी विशाल मशाल यात्रा, तैयारियां अंतिम चरण में

इंदौर: 23 मार्च सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की स्मृति में शहर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली मशाल यात्रा इस वर्ष भी निकाली जाएगी। पिछले 23 वर्षों से महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में आयोजित इस परंपरागत यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।मशाल यात्रा फूटी कोठी चौराहा से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौराहा तक जाएगी, जहां भारत माता की आरती के साथ इसका समापन होगा।

आयोजन को लेकर शहर में विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।इस वर्ष भी यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी रहे इसके लिए सभी सामाजिक संस्थाओं सहित प्रबुद्ध गणमान्य को आमंत्रित किया गया है जिनके हाथों में मशाल ओर भगवा ध्वज होगा और देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए अलग-अलग टोलियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

यात्रा में आम नागरिकों से लेकर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। यात्रा मार्ग की साज-सज्जा भी की जा रही है।कार्यक्रम के तहत 23 मार्च की सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित जनप्रतिनिधि भगत सिंह की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात शाम ६ बजे मशाल यात्रा निकाली जाएगी।यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाए जाएंगे, जहां से सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ ही युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने का उद्देश्य से किया जाता है

Next Post

घर में घुसकर की मारपीट दी धमकी

Sun Mar 22 , 2026
इंदौर: रावजी बाजार थाना क्षेत्र में वाहन रिपेयरिंग के पैसों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी उमेश […]

You May Like

मनोरंजन