इंदौर: रावजी बाजार थाना क्षेत्र में वाहन रिपेयरिंग के पैसों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि हरसिद्धि स्थित नगर निगम मार्केट निवासी पीताम्बर चावला उम्र 75 साल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने आरोपियों की एक्टिवा की रिपेयरिंग की थी, जिसके 8 हजार रुपए बाकी थे. इसी बात को लेकर शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे आरोपी परीक्षित, उसकी पत्नी कविता और एक अन्य साथी मैकेनिक उनके घर पहुंचे. आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए फरियादी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
