पांढुरना: ग्राम पिपलपानी में रहने वाली एक नाबालिक आदिवासी लडक़ी का दैहिक शोषण करने वाले सौसर के युवक पर पास्को एक्ट सहित इसको सहयोग करने वाले साथी युवक के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाहीं की गई।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम पिपलपानी में रहने वाली एक नाबालिक आदिवासी लडक़ी का सौंसर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम जोगनढाना निवासी युवक अनिल उइके द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बीते एक वर्ष से उसका दैहिक शोषण करता रहा,इस दौरान यह लडक़ी सात माह की गर्भवती होने के बाद परिजनों को इस बात की जानकारी लगते ही लडकी तथा इसके परिजनों ने शुक्रवार की सुबह ही पांढुरना पुलिस थाने पहुंचकर इसकी विधिवत शिकायत कर कार्यवाहीं की गुहार लगाई,प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों की माने तो शुक्रवार की सुबह से देर शाम तक पीडि़ता लडकी तथा इसके परिजन न्याय की आस में पुलिस थाने में ही बैठे रहे,लेकिन कोई भी कार्यवाहीं नहीं होने पर बैरंग लौट गए।
वहीं शनिवार की सुबह ही फिर पीडि़ता तथा उसके परिजन पांढुरना पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते रहे,इसके बाद यह मामला विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पांढुरना पुलिस द्वारा इस नाबालिग पीड़िता लडकी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने के बाद इसका शासकीय चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कर शनिवार की देर शाम विधिवत रिपोर्ट दर्ज कर सौसर के जोगनढाना निवासी निवासी अनिल उइके के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया,वहीं इस कार्य में मुख्य आरोपी अनिल कुभरे को सहयोग करने वाले इसके सहयोगी साथी अन्य युवक रामकिशोर धुर्वे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
