4.5 किलो गांजा तस्करी में फरार सह आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:भंडारी ब्रिज के पास से 4.503 किलो गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद से फरार चल रहे इस आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी थी. अब उससे गांजे की सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
क्राइम ब्रांच ने 10 नवंबर को एमआर 4 रोड पर भंडारी ब्रिज के पास घेराबंदी कर आकाश चिलेगिया को गांजे के साथ पकड़ा था. उसके कब्जे से जब्त गांजे की कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई थी. मामले की जांच और आकाश से पूछताछ में विजयनगर क्षेत्र में रहने वाले गोलू उर्फ शुभम उम्र 32 साल की भूमिका सामने आई, वह घटना के बाद से फरार था. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

जांच में गोलू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. उसके खिलाफ विजयनगर थाने में अड़ीबाजी, मारपीट और धमकाने का मामला पहले से दर्ज है. वह आठवीं तक पढ़ा है और ऑटो पार्ट्स मैकेनिक का काम करता है. एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि गांजा तस्करी के मामले में फरार सह आरोपी को गिरफ्तार किया है. उससे मादक पदार्थ की सप्लाई करने वालों, खरीदारों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है, मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

डही में CM डॉ यादव का रोड शो, आदिवासी गौरव दिवस पर विकास कार्यों की सौगात

Sun Nov 15 , 2026
धार। धार जिले के डही नगर में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भव्य रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विशाल जनसमूह के बीच थिरकते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र […]

You May Like