महिला ने पति के दोस्तो पर लगाया गैंगरेप का आरोप

रीवा।रीवा में एक महिला ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पति के दो दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि थाना पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की. मामले में एएसपी ने जांच करने की बात कही है.

पीडि़ता ने बताया कि, 24 मई को पति के दो दोस्त घर आए और पति को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने जब पति को घटना की जानकारी दी, तो आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. पीडि़ता ने बताया कि उसके पति को शराब की लत है. 24 मई की रात को उसके पति के दोस्त रज्जन पटेल और रामशंकर घर आए. उन्होंने आंगन में बैठकर शराब पीनी शुरू की और पति को इतनी शराब पिलाई कि वह बेहोश हो गया. महिला के अनुसार, जब पति निश्चेत हो गया तो दोनों ने उसे अकेला पाकर बंधक बना लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियो ने जान से मारने की धमकी दी और जब सगरा थाने शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने शिकायत नही सुनी. पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की गई. एएसपी विवेक लाल ने बताया कि थाना प्रभारी को मामले में जांच के निर्देश दिये है.

Next Post

बटांकन के लिए 8 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

Tue Jun 3 , 2025
रतलाम। लोकायुक्त पुलिस में कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को ?8000 की रिश्वत लेते हुए रंग के हाथों पकड़ा है। पटवारी में बटांकन के लिए फरियादी से 25000 की मांग की थी। रुपया नहीं देने पर बटांकन का नक्शा रोक लिया था। मिली जानकारी के अनुसार रतलाम ग्रामीण तहसील के […]

You May Like