5 करोड़ की ट्रैवल एजेंसी और 2 करोड़ के बीमा के लालच में पति को जहर देने का आरोप

गाजियाबाद। इंदिरापुरम में पति, बेटे और भांजे को धीमा जहर देने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला पर करीब एक साल तक खाने-पीने की चीजों में जहर मिलाने का आरोप है।

पति सुशील कुमार भटनागर के ब्लड टेस्ट में लेड की मात्रा ज्यादा मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पति की 5 करोड़ की ट्रैवल एजेंसी और 2 करोड़ के बीमा के लालच में साजिश रची गई।

पुलिस ने आरोपी रेणु भटनागर को दिल्ली के विवेक विहार से गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Next Post

राजमार्ग पर सेना के विमानों की लैंडिंग ऐतिहासिक उपलब्धि : गडकरी

Thu Nov 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुजरात में अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे (राष्ट्रीय राजमार्ग-754ए) पर भारतीय सेना के चार विमानों की सफल लैंडिंग और उड़ान को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा है कि इससे राष्ट्रीय राजमार्गों की सामरिक और परिचालन संबंधी उपयोगिता भी प्रदर्शित […]

You May Like