हेलमेट नहीं पहनने वालों पर सख्ती, प्रदेश भर में 98 हजार से अधिक चालान

भोपाल। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक प्रदेशव्यापी विशेष हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 97 हजार 965 चालान बनाए और करीब 2.87 करोड़ रुपये की समन शुल्क राशि वसूली।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन तथा पुलिस परिवहन शोध संस्थान, पुलिस मुख्यालय भोपाल के समन्वय में संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों, विशेषकर युवाओं और महिला वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देना था।

 

अभियान के तहत प्रदेशभर के स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों और यातायात कर्मियों ने नागरिकों को हेलमेट के महत्व, सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट केवल कानूनी अनिवार्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षक सुरक्षा कवच है। अभियान के दौरान गंभीर उल्लंघन करने वाले 5 हजार 253 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भी भेजे गए। अभियान में इंदौर शहर, रीवा और मैहर जिलों का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

Next Post

देवास ब्लास्ट के बाद हड़कंप: SDM, SDOP और चौकी प्रभारी समेत चार अधिकारी सस्पेंड

Sat May 16 , 2026
देवास। जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। हादसे के बाद लगातार उठ रहे सवालों और प्रारंभिक जांच में सामने आई लापरवाही के आधार पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई […]

You May Like