देहात में फिर दहशत: महू में युवक को सरेराह मारी गोली

इंदौर:देहात क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बढ़ते नजर आ रहे हैं. महू के किशनगंज थाना क्षेत्र में समझाइश के दौरान युवक को गोली मार दी गई. हमले में युवक गंभीर घायल हुआ है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए. एक सप्ताह में देहात इलाके में यह दूसरी फायरिंग की घटना है.थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि वेटनरी कॉलेज के पास स्थित एक गुमटी पर इंदौर के निक्की और रजत यादव का ग्राम कोदरिया के अभिषेक और अतुल यादव से पुराने विवाद को लेकर समझौता कराने के लिए दोनों पक्ष जुटे थे, बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई.

इसी बीच रजत और निक्की के साथ आए एक युवक ने अचानक पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. गोली ग्राम चौरड़िया में रहने वाले अभिषेक के दोस्त दीपक आंजना को लगी. दीपक के जबड़े और पैर में दो गोलियां लगी हैं, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना पर पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए. पुलिस ने रजत और निक्की के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.

आरोपियों की तलाश में तीन टीमें बनाई हैं. गौरतलब है कि इससे पहले देपालपुर में भी रंजिश के चलते एक किसान को शोरूम के अंदर गोली मारी गई थी. लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से देहात क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए अलग अलग टीमें लगाई गई है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Next Post

एसबीआई, इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में जबरदस्त साप्ताहिक तेजी

Sun Jan 18 , 2026
मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में बीते सप्ताह जबरदस्त तेजी देखी गयी। सार्वजनिक क्षेत्र के एसबीआई का बाजार पूंजीकरण एक सप्ताह में 39,046 करोड़ रुपये बढ़ा। वहीं, इंफोसिस के एमकैप में 31,015 करोड़ रुपये […]

You May Like