
सीहोर. मगरदी में हुई घटना को विधायक सुदेश राय ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. पीडि़ता की अंतयेष्टी के उपरांत विधायक सुदेश राय ने मगरदी पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी. उन्होंने कहा शासन स्तर पर पीडि़त परिवार को हर मदद उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार के दुख में हम उनके साथ खड़े हैं. यह विडम्बना है कि कांग्रेस दुखी परिवार को सांत्वना देने के स्थान पर औछी राजनीति कर रही है. विधायक राय ने कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में बालिकाओं व महिलाओं के लिए अनेक हितकारी योजनाऐं चलाई जा रही हैं और बेटियों के साथ अन्याय करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जा रही है. दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के पक्ष में हैं और न्याय प्रक्रिया में कोई ढील नहीं बरती जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता मृतक पीडि़ता का नाम ले लेकर परिवार को आघात पहुंचा रहे है. इस संवेदनशील प्रकरण में राजनीति करना उचित नहीं है. हम हरसंभव मदद पीडि़त परिवार को उपलब्ध कराएंगे.
