सरकार के कार्य व उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

सीहोर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा संकल्प से सिद्धि अभियान संचालित किया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत जिले की एक दिवसीय कार्यशाला जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

भाजपा का विशेष अभियान 9 से 21 जून तक चलाया जाएगा. जिसमें केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की प्रतिबद्धता को जनता तक पहुंचाया जाएगा.

कार्यशाला को संबोधित करते राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जिले से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर देश में मोदी सरकार ने विकास का, देश का सम्मान बढ़ाने का जो इतिहास रचा है. उसे हमें गांव की चौपाल तक ले जाना है. जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों से समन्वय करें और सभी कार्यक्रमों को संगठन एप, सरल एप, नमो एप पर अपलोड करें.

Next Post

शहर के श्रीजी वृंदावन कॉलोनी के पांच घरो में सेंधमारी, 50 लाख से अधिक की चोरी

Thu Jun 5 , 2025
रीवा।विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की प्रतिष्ठित और सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली श्रीजी वृंदावन कॉलोनी अनंतपुर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. कॉलोनी के पाँच अलग-अलग मकानों के ताले तोडक़र अज्ञात चोरों ने लाखों की नगदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया. अनुमान है कि चोरी […]

You May Like