जिले में सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 6 आरोपी पकड़े

इंदौर:जिले में सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को पकड़ा है. मानपुर, सांवेर और जूनी इंदौर में चाय दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा खिलाते आरोपियों से पर्चियां और नकदी जब्त की गई.मानपुर थाना प्रभारी महेन्द्र मकाश्रे ने बताया कि क्षेत्र में गांधी चौक खुर्दी स्थित चाय दुकान पर दबिश देकर तरवर सिंह, हिरालाल भाटिया और प्रेम भाटिया को पकड़ा. इनके पास से 6 सट्टा पर्चियां, 3 पेन और 2640 रुपए नकद बरामद हुए.

सांवेर थाना प्रभारी विजयशंकर महोबिया ने बताया कि क्षेत्र में बाजार चौक के पास चाय दुकान पर कार्रवाई करते हुए आशिक और इमरान को पकड़ा. दोनों से 2 सट्टा पर्चियां, 450 रुपए नगद और 2 पेन जब्त किए. वहीं जूनी इंदौर थाना प्रभारी हित यादव ने बताया कि क्षेत्र में ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के पास हर्षित मुंशी को सट्टा अंक लिखते पकड़ा. उसके कब्जे से 2 सट्टा पर्चियां, 1 पेन और 350 रुपए नकद जब्त किए गए. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. मानपुर में पकड़े गए आरोपियों को जमानती अपराध होने के कारण नोटिस देकर छोड़ा गया है, जबकि अन्य मामलों में जांच जारी है.

Next Post

छह देशों के सदस्यों ने पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया देखी

Fri Apr 10 , 2026
पुड्डुचेरी, 10 अप्रैल (वार्ता) छह देशों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनावों को देखा। जिन देशों के प्रतिनिधियों ने केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया को देखा, उसमें किर्गिस्तान, आइवरी कोस्ट, मोल्दोवा, मंगोलिया, गुयाना और भूटान के प्रतिनिधि शामिल थे। अधिकारियों ने उन्हें वीओसी स्कूल और […]

You May Like