नवरात्रि पंडाल से ठेला व्यवसाय प्रभावित, विक्रेताओं ने मांगा समाधान

इटारसी। नवरात्रि शुरू होने से पहले शहर के पथ विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पथ विक्रेता संघ इटारसी के तत्वावधान में दिए गए इस ज्ञापन में सिंधी कॉलोनी स्थित गल्र्स स्कूल के पीछे दुर्गा पंडाल समिति द्वारा किए गए अतिक्रमण पर आपत्ति जताई गई।

विक्रेताओं ने बताया कि पंडाल के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है बल्कि उनके व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। विक्रेताओं का कहना है कि इस स्थिति में उन्हें अगले 15-20 दिनों तक ठेला नहीं लगाने मिलेगा, जिससे आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।

संघ ने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष, थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, सीएमओ और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन में नरेंद्र वर्मा, मनोज यादव, अमर सिंह कुशवाहा, राजेश मराठा, राजू भाई, सतीश मालवीय और मनोज जैसवानी सहित कई विक्रेता उपस्थित रहे।

 

Next Post

वन विभाग पर उत्पीड़न का आरोप, आदिवासी समाज ने SP से की मुलाकात

Fri Sep 19 , 2025
इटारसी। नर्मदापुरम जिले के आदिवासी समाज ने नवागत पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस. थोटा से मुलाकात कर वन व आबकारी विभाग पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। प्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंटकर एसपी का स्वागत किया और समस्याएं साझा कीं। आदिवासी विकास परिषद के सदस्यों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी […]

You May Like