शासन की प्राथमिकताओं पर फोकस, समयबद्ध लक्ष्य तय करें : कलेक्टर दिव्यांक सिंह

मंदसौर। जिले के नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद जिला अधिकारियों की पहली परिचयात्मक बैठक लेकर शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्य समयबद्ध रूप से निर्धारित करें तथा तय समय-सीमा में उनकी शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण तथा योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि अभियान से पूर्व लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही विभाग अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन पांच विभागों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, इसलिए सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठकों में उपस्थित रहें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन की जानकारी भी प्रस्तुत की।

Next Post

नवागत कलेक्टर श्री सिंह ने भगवान पशुपनिाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की 

Wed Jul 29 , 2026
मंदसौर। नवागत कलेक्टर दिव्‍यांक सिंह ने बुधवार को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किये, पुजा अर्चना की तथा जिले वासियों के लिए सुख- समृद्धि की कामना की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एसडीएम श्री पाटीदार उपस्थित थे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like