श्योपुर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर

श्योपुर:शहर में आज रविवार को घना कोहरा छाया है। सुबह से ही सड़कों पर कोहरे की सफेद चादर बिछी होने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। कई स्थानों पर दृश्यता घटकर लगभग 100 मीटर रह गई, जिसके चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से और अत्यधिक सावधानी के साथ चलना पड़ा। घने कोहरे के कारण सुबह बाजार और अन्य कामों के लिए निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य से कम रही, जिससे यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा बना हुआ है। दिन में धूप निकलने पर ठंड का असर कुछ कम होता है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठिठुरन बनी रहती है। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के कारण ठंड का प्रभाव अधिक महसूस किया जा रहा है।

Next Post

ज्वेलर से 40 लाख का सोना ठगा, अस्पताल से महिला का हार चोरी

Sun Dec 21 , 2025
इंदौर:शहर में चोरी और ठगी की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं. सराफा बाजार में ज्वेलर को आधा किलो सोना खरीदने के नाम पर 40 लाख का माल देकर चकमा दे दिया गया. इसी क्षेत्र में दुकान पर पहुंची महिला का सोने का हार गायब हो गया. वहीं, लक्ष्मी मेमोरियल […]

You May Like