दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में छह लोगों की मौत

बेरूत, 25 अप्रैल (वार्ता) लेबनान के दक्षिणी हिस्से में इजरायल के हवाई हमलों में छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के आपात संचालन केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को हुए इन हमलों में नागरिकों को निशाना बनाया गया। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने भी इसकी पुष्टि की है। संघर्षविराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाये जाने के एक दिन बाद भी इजरायली सेना और हिज्बुल्ला के लड़ाकों के बीच झड़पें जारी रहीं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर संघर्षविराम उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं।

इजराइली सेना ने कहा है कि वह दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों में अब भी तैनात है और उसने लितानी नदी तक अपने नियंत्रण क्षेत्र का विस्तार किया है। सेना के प्रवक्ता ने कुछ क्षेत्रों में नागरिकों की आवाजाही पर रोक की भी घोषणा की है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हाल की वार्ताओं के बाद युद्धविराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने पर सहमति बनी है। हिजबुल्लाह ने इस विस्तार को महत्वहीन बताया है और कहा है कि जब तक इजरायल हवाई हमले और गोलाबारी जारी रखता है, तब तक युद्धविराम का कोई वास्तविक अर्थ नहीं है।

Next Post

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने में तुर्की की भागीदारी के संकेत

Sat Apr 25 , 2026
लंदन, 25 अप्रैल (वार्ता) तुर्की ने संकेत दिया है कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौता होने की स्थिति में वह होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने के अभियानों में भाग ले सकता है। तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान ने यहां कहा कि किसी भी संभावित अभियान का नेतृत्व […]

You May Like