निगम अमले ने 2 बड़े बकायेदारों के काटे नल कनेक्शन

छिंदवाड़ा। नगर निगम द्वारा नगरीय क्षेत्र में बकाया करों की शत-प्रतिशत वसूली एवं राजस्व सुदृढ़ीकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त सीपी राय के सख्त पर रविवार को वार्ड क्रमांक 1 एवं वार्ड क्रमांक 2 में बकाया जलकर और संपत्ति कर की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से जलकर एवं संपत्ति कर का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की टीम ने कड़ा एक्शन लिया। मौके पर कार्रवाई करते हुए 2 बड़े जलकर बकायेदारों के नल कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिए गए। इसके साथ ही, अन्य 10 बड़े बकायेदारों को 7 दिवस के भीतर अपना बकाया टैक्स जमा करने का अंतिम नोटिस व समय दिया गया है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित 7 दिनों के भीतर करों का भुगतान नहीं किया जाता है, तो अगली सख्त कार्रवाई के रूप में संपत्ति कुर्की की जाएगी।

शहर भर में निरंतर जारी रहेगा अभियान ०००००

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के सभी वार्डों में राजस्व संग्रहण को गति देने और बड़े बकायेदारों से बकाया राशि वसूलने के लिए यह अभियान इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा। नगर निगम छिंदवाड़ा ने सभी नागरिकों एवं करदाताओं से अपील की है कि वे नल कनेक्शन काटे जाने, कुर्की जैसी अप्रिय दंडात्मक कार्रवाई और कानूनी झंझटों से बचने के लिए अपने बकाया संपत्ति कर व जलकर का समय पर भुगतान कर नगर विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।

Next Post

लक्ष्मणजी को लगा शक्तिबाण, हनुमान जी ने बचाए प्राण

Sun Oct 18 , 2026
छिंदवाड़ा । श्रीरामलीला का चौदह दिवसीय मंचन के चौदहवें दिवस का मंचन किया गया। मण्डल के संरक्षक राजू चरणागर ने बताया कि दिन प्रतिदिन दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। नई साज सज्जा दर्शकों को आकर्षित कर रही है। मुख्य निर्देशक श्रान्त चंदेल ने बताया कि युद्ध दिवस में […]

You May Like