भोपाल के तूमड़ा में बनेगा अत्याधुनिक एंटी-टेरर सेंटर, सीएम डॉ यादव की घोषणा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि आतंकवाद जैसे गंभीर खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राजधानी के तूमड़ा क्षेत्र में दो सौ करोड़ से एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से सुरक्षा बलों को हर प्रकार की आकस्मिक परिस्थितियों और आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने आज एनएसजी द्वारा प्रस्तुत कौशल और पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जवानों ने जिस दक्षता और साहस का प्रदर्शन किया, वह अद्भुत और प्रेरणादायक है।

उन्होंने कार्यक्रम के बाद मीडिया को बताया कि ऊंची इमारतों पर हेलीकॉप्टर से उतरकर और विशेष तकनीकों का उपयोग करते हुए एनएसजी कमांडो ने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।डॉ यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए संबंधित टीमों को बधाई दी

Next Post

​भोपाल में बड़ी झील के किनारे महा-अभियान शुरू: ध्वस्त किए जा रहे अतिक्रमण

Mon Apr 6 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली बड़ी झील के किनारे अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर अभियान शुरू कर दिया है। इसे शहर की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के […]

You May Like