दहोटा घाट शिव मंदिर पहुंची कावड़ यात्रा

शाहगंज। नगर के खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान में कावड़ यात्रा निकाली गई. कावड़ यात्रा की शुरुआत मां नर्मदा के प्राचीन सीढ़ी घाट से मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर कावड़ में मां नर्मदा का जल भरकर हुई प्रारंभ कावड़ यात्रा के बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया. कांवड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई 15 किमी दूर स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर दहोटा घाट पर पहुंची . कावड़ यात्रा में शामिल समस्त कावडिय़ों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया. कावड़ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. कावड़ यात्रियों द्वारा शिव मंदिर पर पूजन अभिषेक के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया.

Next Post

बड़े होटल, संस्थानों पर कार्रवाई, छोटों को नजरअंदाज कर रहा खाद्य विभाग

Mon Aug 24 , 2026
इंदौर. खाद्य विभाग शहर की बड़ी-बड़ी होटलों, कॉलेज और अन्य संस्थानों में निरीक्षण कर अपनी पीठ थपथपा रहा है, लेकिन शहर की सैकड़ों छोटी होटल और खान-पान की दुकानों को नजरअंदाज कर रहा है. क्या गरीब और मजदूर वर्ग की थाली में परोसा जाने वाला खाना जांच के दायरे से […]

You May Like