गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए निकाली महिलाओं ने रैली

जबलपुर : रोसरा गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाओं और ग्रामीणों ने रविवार को रैली निकाली। बड़ी संख्या में गांव के लोग और महिला एकत्रित हुई और सामाजिक बुराई के खिलाफ एक रैली निकाली। जिसमें नशे के खिलाफ नारे लगाए गए और सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि गांव से नशे को खत्म करेंगे। शराबबंदी गांव में करवाई जाएगी और इसके लिए लोगों को प्रेरित भी किया जाएगा । गौरतलब है कि रोसरा गांव में नशे की चपेट में आकर बच्चे युवा सभी बर्बाद हो रहे हैं, ऐसे में गांव की महिलाओं के द्वारा नशे के खिलाफ जंग छेड़ी गई है और इस जंग में पुरुष भी सहयोग दे रहे हैं । इस दौरान नशा मुक्ति का भी संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन पल्हा, रामचंद्र गोंटिया, भवानी प्रसाद गोटिया, जितेंद्र कुमार शर्मा, रूपेंद्र सिंह राजपूत, आशीष कुमार यादव, देवेंद्र सिंह ठाकुर सरपंच, प्रमोद जैन उपसरपंच, शीतल कुमार चक्रवर्ती कैलाश चढ़ार, ऋषिकेश ठाकुर ,पंकज ठाकुर, कुंजी ठाकुर सीताराम ठाकुर पप्पू गोंटिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
मातृशक्ति ने की पहल
जानकारी के अनुसार गांव की अंजना विश्वकर्मा के द्वारा यह पहल की गई है जिसमें सभी का सहयोग लेकर गांव से नशे को समाप्त कराया जाएगा। इस दौरान आनंद मोहन पल्हा ने भी सभी महिलाओं को मार्गदर्शन दिया और कहा कि गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए वह उनके इस कदम में सहयोगी हैं और इसके लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

Next Post

मंदिर के पास संचालित शराब दुकान को हटाया जाए

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर क्षेत्र के रद्दी चौकी स्थित मरही माता मंदिर के पास संचालित शराब दुकान को हटाने का विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय नागरिकों और अधिवक्ताओं ने कलेक्टर के नाम अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि मंदिर के पास स्थित शराब दुकान को जल्द से जल्द हटाया […]

You May Like