शराब तस्कर गिरफ्तार, शाहजहाँनाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 85 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमती करीबन 4 लाख रूपए है.

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि ईदगाह में आरोपी डेनी मकवाना (46) निवासी मजदूर नगर के घर में रेत की बोरियो के बीच प्लास्टिक की बोरियो में देशी मदिरा रखी गई है. मौके पर कुल 472 क्वार्टर शराब जिसकी कीमत करीबन 4 लाख 6 हजार 790 रुपये है. पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आरोपी डैनी मकवाना को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Next Post

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,पुलिस ने जब्त की 10 बाइक

Tue Jan 13 , 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चोरी के 10 दो पहिया वाहन जब्त किया गया है. शातिर चोर हबीबगंज, टीटी नगर, बागसेविया, विदिशा और सागर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पुलिस से मिली […]

You May Like