शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,पुलिस ने जब्त की 10 बाइक

भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चोरी के 10 दो पहिया वाहन जब्त किया गया है. शातिर चोर हबीबगंज, टीटी नगर, बागसेविया, विदिशा और सागर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कई शिकायतकर्ताओं ने वाहन चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. मामलों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरे की फुटेज निकलवाई. इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक की पहचान की. आरोपी बिट्टन मार्केट के आसपास दुकानदारों से मोटर साईकल बेंचने की बात करता मिला.

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रूपेश अहिरवार (33) निवासी बी.डी.ए मल्टी हबीबगंज बताया. आरोपी ने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना भी स्वीकार किया. पुलिस ने उसके ठिकानों से मिली बाइकों को जब्त कर लिया.

Next Post

विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17-18 जनवरी को

Tue Jan 13 , 2026
नयी दिल्ली,13 जनवरी (वार्ता) दो दिवसीय स्टेयर्स विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्कूल सिविल लाइन लुडलो कैटल नई दिल्ली पर किया जाएगा। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष व मेंटर राजकुमार के अनुसार चैंपियनशिप में ग्रुप एक से लेकर ग्रुप पांच तक के लड़के […]

You May Like