मनरेगा निर्माण कार्यों में लापरवाही: 24 उपयंत्रियों को नोटिस

सिंगरौली: मनरेगा योजनान्तर्गत पुराने वित्तीय वर्षों के अपूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र जारी न करने एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण न कराये जाने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश कुमार गोमे द्वारा जनपद पंचायत के 24 उपयंत्रियों को कार्य पूर्णता में प्रगति लाये जाने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है ।

सीईओ द्वारा जनपद पंचायत बैढ़न में पदस्थ उपयंत्री चन्दन सिंह , जोर सिंह , राकेश शाह , संजय वर्मा , अवधेश शर्मा, ऋतुराज शुक्ला, सोनल श्रीवास्तव , रविंद्र चड़ार, रंजीत कुमार का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सीईओ ने जनपद पंचायत देवसर में पदस्थ उपयंत्री अभिषेक विश्वकर्मा, सतीश पटेल, विनोद मिश्रा, विवेक कृष्ण तिवारी, राजकुमार द्विवेदी, सुमित वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होने जनपद पंचायत के चितरंगी के उपयंत्री अम्बिका मिश्रा, ओम प्रकाश सिरोठिया, तोषण सिंह, रवि प्रकाश सिंह, संजय सिंह, रजनीश जयसवाल, संजय ताम्रकार, मुकेश पटेल, मनोज वर्मा को करण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Next Post

मीनाकार अली गुली माने का जीवंत लोक रंग

Thu Dec 18 , 2025
भोपाल: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में माह का प्रादर्श के तहत पारंपरिक लोक खेल मीनाकार अली गुली माने का उद्घाटन किया गया। वीथी संकुल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कला संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़े लोगों की अच्छी उपस्थिति रही। उद्घाटन अवसर पर मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा […]

You May Like