शिवराजपुर में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर किया जानलेवा हमला

छतरपुर। जिले के वमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर में बुधवार सुबह जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 52 वर्षीय याकूब खान पिता खान मोहम्मद पर उस समय हमला कर दिया गया, जब वे सुबह करीब 6 बजे घर के पास स्थित दुकान पर आग सेक रहे थे।

आरोप है कि पीछे से आए एक व्यक्ति ने अचानक उन पर पेट्रोल डाल दिया। पेट्रोल गिरते ही आग भड़क उठी, जिससे उनके दोनों पैर और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों के अनुसार याकूब खान का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

होली अलर्ट: चप्पे चप्पे खाकी का पहरा, 125 फिक्स प्वाइंट, 66 टीमें गलियों में घूम कर रही निगरानी

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर। होली पर्व को लेकर पुलिस पुलिस अलर्ट मोड में है‌ शहर में 125 फिक्स प्वाइंट, 18 स्ट्राईकिंग रिजर्व प्वाईट बने हैं। साथ ही शहर में 66 अतिरिक्त पैट्रोलिंग मोबाईलों के अतिरिक्त थाना प्रभारी मोबाईल, एवं थानो की चीता पैट्रोलिंग भी लगातार शहर की गली-गली में घूम हर गतिविधियों पर […]

You May Like