सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्वप्नश्री सिंह ने जिला जेल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर जेल में विधिक साक्षरता शिविर भी आयोजित किया गया. उन्होंने सजायाफ्ता बंदियों के अभिलेखों का अवलोकन किया और इस संबंध में जानकारी ली. उन्होंने बंदियों की सजा अवधि की भी समीक्षा की और यह सुनिश्चित किया कि सजा पूर्ण होने के बाद कोई भी बंदी जेल में बंद न रहे. उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना और निराकरण भी किया व पाकशाला, डिस्पेंसरी, महिला एवं अन्य बैरकों का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान, जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल उपस्थित थे.
