घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट से देवसर बाजार में भीषण आग, कई होटल जले

सिंगरौली: जिले के देवसर बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते आसपास के कई होटलों और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक गुमटियां जलकर खाक हो गईं तथा उनमें रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैली, जिससे व्यापारियों को अपना सामान बचाने का मौका नहीं मिल सका। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दिया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण सफलता नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम आग काफी हद तक बुझने के बाद मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

कर्नाटक में डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक: छात्रों को मुफ्त बस पास और युवाओं के लिए रोजगार समेत कई बड़े तोहफों का ऐलान

Thu Jun 4 , 2026
बेंगलुरु | कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद डीके शिवकुमार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में राज्य की जनता के लिए छह बड़े फैसलों पर मुहर लगाई है। ये निर्णय मुख्य रूप से छात्रों, बेरोजगार युवाओं, संपत्ति मालिकों और स्थानीय निवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर […]

You May Like

मनोरंजन