सर्बिया-रूस गैस वार्ता का नया दौर फरवरी के दूसरे पखवाड़े में होने की उम्मीद

मास्को, 27 जनवरी (वार्ता/स्पुतनिक) सर्बिया और रूस के बीच गैस आपूर्ति वार्ता का नया दौर फरवरी के दूसरे पखवाड़े में होने की उम्मीद है। यह जानकारी मंगलवार को सर्बिया गैस के पर्यवेक्षी बोर्ड के प्रमुख अलेक्जेंडर वुलिन ने आरआईए नोवोस्ती को दी।

उन्होंने कहा कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आधिकारिक बातचीत फिर से शुरू होगी या जारी रहेगी। श्री वुलिन ने कहा कि बेलग्रेड ऊर्जा क्षेत्र में मास्को के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी के लिए आभारी है। उन्होंने आगे कहा कि रूस ने हमेशा सर्बिया की गैस आपूर्ति आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया है।

दिसंबर 2025 के अंत में, देश के स्वामित्व वाली कंपनी सर्बिजागास के सीईओ, डुसान बाजाटोविक ने घोषणा किया था कि रूसी कंपनी गज़प्रोम के साथ एक नए समझौते के अंतर्गत सर्बिया को 31 मार्च, 2026 तक प्रति दिन एक करोड़ क्यूबिक मीटर गैस प्राप्त होगी जो अज़रबैजान और हंगरी से आपूर्ति के साथ मिलकर उसकी आवश्यकताओं को पूर्ण रूप से पूरा करेगी।

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

Tue Jan 27 , 2026
सिडनी, 27 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में एक सिंगल-इंजन वाला हल्का विमान मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग छह बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार दो लोगों पायलट और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। विमान […]

You May Like